Site icon OmExpress

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव : कांग्रेस को मिली बड़ी जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

नई दिल्ली । गुरदासपुर लोकसभा उप-चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की । कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने 1 लाख 93 हजार वोटों से जीत दर्ज की। सुनील जाखड़ को 4 लाख 99 हजार 752 वोट मिले। वहीं बीजेपी के स्वर्ण सलारिया को 3 लाख 6 हजार 533 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुरेश खजूरिया की जमानत जब्त हो गई है। आप प्रत्याशी को 23 हजार 579 वोट मिले। शुरुआती रुझानों से ही कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बनाए रखी। जिसके बाद पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस प्रत्याशी जाखड़ के साथ खुशी मनाते दिखाई दिए।

गुरदासपुर लोकसभा सीट रही है बीजेपी का गढ़ 

[huge_it_slider id=”8″]

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की इस जीत को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि गुरदासपुर लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है। खन्ना इस सीट से चार बार सांसद रहे। उनका इस वर्ष 27 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया था। इस सीट पर 11 अक्तूबर को हुए उपचुनाव में 56 फीसदी मतदान हुआ जो वर्ष 2014 के आम चुनावों में हुए 70.03 फीसदी मतदान के मुकाबले कम है।

यहां दो मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हुई। कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़ शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे थे। यह क्रम आखिर तक जारी रहा और मतों का अंतर बढ़ता रहा। उन्होंने सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अपनी बढ़त कायम रखी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जाखड़ ने रुझानों में भारी बढ़त हासिल करने के बाद मतदाताओं और पार्टी को शुक्रिया कहा।

बीकानेर : गुरूदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 


बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरूदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के सुनील जाखड़ की जीत हासिल करने पर कांग्रेसजनों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान विधानसभ के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के आवास पर पहुंचे और वहां पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष डूडी को तथा उपस्थित कांग्रेसजनों को मिठाइयां खिलाकरजीत का जश्न मनाया।
सेवादल के प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि, इस अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के साथ उपाध्यक्ष नारायणसिंह चारण, हनुमान चौधरी, कोलायत सरपंच देवीसिंह भाटी, मनीराम सैन, भवरलाल खिखन्या, पूखराज गोदारा, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, देहात सेवादल महिला अध्यक्ष प्रेमलता राठौड, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री राजभटनागर, पेंशनर्स सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, चेतराम भाम्भू, रविन्द्र कस्वां, श्यामवीरसिंह राधव, किसनलाल मेधववाल, सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कस्वां, यूथ कांग्रेस के महासचिव श्रीकृष्ण गोदारा, विकाश माचरा, अरविन्द गौड, अनिल गहलोत, श्याम सुथार बीठनोक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पटाखे छोड़कर मनाई खुशियाँ

गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ के विजय होने पर पूगल रोड स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई गई तथा पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई गई।
युवा कांग्रेस के लोकसभा उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग ने कहा की जनता केंद्र सरकार के झूठे जुमलों वह वादों से परेशान होकर अपना जनादेश गुरदासपुर लोकसभा सीट पर दे चुकी है। इस दौरान युवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव वसीम फिरोज अब्बासी व सुनील सारस्वत ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना कोई चुनावी वादा पूरा नहीं किया इससे आमजन नाराज है और इस का परिणाम गुरदासपुर सीट है।

Exit mobile version