Site icon OmExpress

भाजपा की जीत पर जताई प्रसन्नता

बीकानेर। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा में खुशी की लहर छाई हुई हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामिनी भोजक, संगीता शेखावत, प्रोमिला गौतम, विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, विद्या गोस्वामी, इचरज कंवर, कमलजीत आदि ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर भाजपा जीत की खुशियां मनाई।


भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि भाजपा ने त्रिपुरा में लेफ्ट का 25 साल का किला ढहा दिया है। तो वहीं नगालैंड में भाजपा ने जबरदस्त सुधार किया है।

भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी ने कहा कि नगालैंड और त्रिपुरा की जनता ने यह करारा जवाब दिया है। भाजपा जनता के लिए काम करने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की जीत कोई साधारण जीत नहीं है, बल्कि यह शून्य से शिखर तक की यात्रा है।

Exit mobile version