Site icon OmExpress

नववर्ष की पूर्व संध्या पर हवन, रुद्राभिषेक व सुन्दरकाण्ड आयोजन

बीकानेर। पाबू मंडल, गोगागेट की ओर से हिन्दू नववर्ष के अवसर पर दो दिवसीय समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। मंडल के महासचिव बंटी गहलोत ने बताया कि पं. रामरतन ओझा के सान्निध्य में जबरेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक होगा। रुद्राभिषेक के बाद सुबह 7.30 बजे विश्व कल्याण व शांति के लिए पं. राधेश्याम जोशी की अगुवाई में एक यज्ञ किया जाएगा।


इसी दिन शाम 7.30 बजे मंडल की ओर से पाबुमण्डल कार्यालय के पास अलमस्त मंडल के पं. सत्यनारायण तिवाड़ी की पार्टी द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। सुंदरकांड पाठ से पूर्व पं. पुनीत ओझा द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम व राम भक्त हनुमान का मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन किया जाएगा।


मण्डल के बंटी गहलोत, मनीष बिस्सा, नवरतन पारीक हिंदू धर्मयात्रा में पीले चावल देकर अधिकाधिक संख्या में पहुचने के लिए आमंत्रण देंगे।

Exit mobile version