रोहतक(हर्षित सैनी)। हरियाण में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके लिए पार्टी ने संगठन के सदस्यों की नियुक्ति करनी शुरू कर दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर के निर्देशानुसार हरियाणा कांग्रेस कमेटी आईटी सैल के प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा ने रोहतक के आजादगढ़ निवासी मनोज वशिष्ठ को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।
इस मौके पर मनोज वशिष्ठ ने कहा की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सैल ने उन पर जो विश्वास किया हैं उस पर वो खरा उतरेंगे और अपनी जिम्मेवारी का पूरी मेहनत और लगन से निर्वाहन करेंगे।
ज्ञातव्य रहे कि इससे पहले भी मनोज वशिष्ठ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के प्रदेश संयोजक और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी और डॉ. अशोक तंवर से जुड़े हुए हैं।
मनोज वशिष्ठ ने कहा की आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है। आज व्यक्ति का समय व्यतीत करने का सबसे अच्छा और सस्ता साधन सोशल मीडिया ही है और भाजपा सरकार की कमियों को उजागर करके देश की जनता को जागरूक करने का सोशल मीडिया एक अच्छा माध्यम है। मनोज वशिष्ठ ने कहा की बीजेपी सरकार की कमियों को जनता तक पहुंचायेंगे।
उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हरियाणा प्रभारी गुलाब नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, आईटी सैल प्रदेश अध्यक्ष पंकज खरबंदा का आभार प्रकट किया।