Site icon OmExpress

9 बल्लेबाज 0 पर आउट और टीम का स्कोर 2 रन


नई दिल्ली। बीसीसीआई अंडर 19 महिला वनडे सुपर लीग एक बार फिर चर्चा में है। साथ ही चर्चा में है नागालैंड की टीम। रिकॉर्ड वाइड बॉल वाले मैच के बाद अब नागालैंड की पूरी टीम 17 ओवर में महज 2 रन पर सिमट गई। केरल की गेंदबाजों के आगे नागालैंड की बल्लेबाज पूरी तरह बेबस दिखी और सिर्फ 1 बल्लेबाज खाता खोलने में सफल हो पाई। टीम के नौ बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड ने 17 ओवर में सिर्फ दो रन बनाये। नौ बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए और सलामी बल्लेबाज मेनका ने 18 गेंद में एक रन बनाया। केरल की पांच में से चार गेंदबाजों ने एक भी रन नहीं दिए। मिनु मानी ने 4 ओवर में बिना रन दिए सबसे अधिक चार विकेट झटके। केरल की ओर कुल 16 ओवर मेडन रहे। केरल ने दस विकेट से मैच जीतकर चार अंक हासिल किए। नगालैंड की दीपिका ने एक वाइड गेंद फेंकी और केरल की सलामी बल्लेबाज एस राजू ने एक चौका लगाकर मैच जिताया। केरल का स्कोर एक गेंद पर बिना किसी नुकसान के पांच रन था।

नागालैंड के कोच और असम के पूर्व रणजी प्लेयर होकायतो जिमोमी ने टीम के इस प्रदर्शन पर कहा कि उनके खिलाडिय़ों को बारिश और खराब व्यवस्था के कारण प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिला। लोढा समिति की सिफारिशों के तहत बीसीसीआई को अब अपने मान्यता प्राप्त टूर्नामेंटों में पूर्वोत्तर के राज्यों को भी शामिल करना होगा। इस महीने की शुरूआत में इसी टूर्नामेंट के तहत नगालैंड और मणिपुर के बीच धनबाद में हुए मैच में 136 वाइड बाल फेंकी गई थी।

Exit mobile version