Site icon OmExpress

अमिताभ बच्चन के 75 वें जन्मदिवस पर अनाथ बच्चों को फल-फ्रूट, खाद्य सामग्री भेंट की

अमिताभ बच्चन फैंस क्लब से जुड़े सदस्यों ने बुधवार को बिग बी अमिताभ बच्चन के 75 वें जन्मदिवस पर अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब के अध्यक्ष जसविन्दरपाल सिंह, उपाध्यक्ष बिरजू तिवाड़ी ने बताया कि संभाग मुख्यालय की पॉश कॉलोनी जयनारायण व्यास कॉलोनी के आनन्द मार्ग आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों को बिस्किट, टॉफियां, फल-फू्रट, खाद्य सामग्री भेंट की।

इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष बजरंग व्यास, प्रवक्ता लक्ष्मण गहलोत, क्लब के सलाहकार अशोक पंवार, भाजयुमो बीकानेर जिला उपाध्यक्ष इमराम खान, कैलाश थानवी, हनुमान सिंह राजवी सहित अनेक मौजूद थे। क्लब के अध्यक्ष जसविंदरपाल सिंह ने बताया कि इस बार अमिताभ बच्चन के सोशियल मीडिया पर मैसेज वायरल कि इस बार जश्न नहीं मनाए तो हमने भी साधारण तरीके से मनाया।

Exit mobile version