Site icon OmExpress

जरूरतमंद को मिले सहायता : कामिनी भोजक


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। जरूरतमंद को यदि सहायता मिल जाए तो वह श्रेष्ठ सेवा मानी जाती है। यह बात नारी निकेतन में कल्याण फाउंडेशन की निदेशक कामिनी भोजक ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कही। कामिनी ने बताया कि मंगलवार को कल्याण फाउंडेशन द्वारा नारी निकेतन में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं को शृंगार सामग्री व मिठाई वितरित की गई।

बिन्दी, चूड़ी, सिन्दूर तथा मेहंदी के साथ-साथ चप्पल भी दी गई। इस अवसर पर संगीता माहेश्वरी, कविता स्वामी व सुषमा बिस्सा भी उपस्थित रहीं। इसी क्रम में पवनपुरी स्थित झुग्गी झोपड़ों में बच्चों को फल व मिठाई भी वितरित किए गए।

Exit mobile version