Site icon OmExpress

भाई बन्धु विशेषांक का विमोचन सूर्य मंदिर में

ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर।24 जनवरी को श्रृष्टि के आराध्य देव भगवान सूर्य की रथ सप्तमी के लिए निकलने वाली शोभायात्रा और भगवान भास्कर की गाथा और भजनों के विशेषांक का विमोचन आज सूर्य मंदिर प्रांगण में बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार हरीश बी शर्मा, बीएसएननल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक महेश भोजक वरिष्ठ समाज सेवी मदनगोपाल सेवग शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस उपडाकपाल अशोक कुमार शर्मा ने आज सूर्यनारायण मंदिर प्रांगण में किया और पहली प्रति भगवान सूर्यनारायण के चरणों मे अर्पित की प्रबंधक अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि इस विशेषांक का निशुल्क वितरण कल शोभायात्रा में किया जाएगा और भारत के अन्य शहरों में भी इसका वितरण किया जाएगा।

विमोचन कार्यक्रम में आये अतिथियों ने भगवान भास्कर के जन्मोत्सव पर निकले इस विशेषांक को सरहाते हुए इस पवित्र कार्य के लिए प्रबंधक कमेटी का आभार ज्ञापित किया
अश्वनी शर्मा ने बताया कि सूर्य सप्तमी पर लक्क्ष्मीनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी और हरोलाई घाटी स्थित सूर्य मंदिर में महाभिषेक और छ:पन भोग का आयोजन होगा।

Exit mobile version