Site icon OmExpress

भवानी शंकरजोशी प्रधान और गिरिराज खैरीवाल उपप्रधान चुने गए


ओम एक्सप्रेस न्यूज. बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर की एक आवश्यक बैठक राजकीय सेठ भैंरुदान चौपड़ा सीनियर सैकेंडरी स्कूल में हुई। एडीसी (स्काउट) मोहर सिंह यादव और एडीसी (गाईड) श्रीमती आशा शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से स्थानीय संघ गंगाशहर की तदर्थ कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें भवानी शंकर जोशी प्रधान, गिरिराज खैरीवाल उपप्रधान, प्रभुदयाल गहलोत सचिव, श्रीमती संतोष कौर कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती विमला महात्मा सहायक सचिव चुने गए। इस अवसर पर आगामी छह नवंबर को आयोज्य रैली के संबंध में भी विशेष चर्चा की गई। प्रभुदयाल गहलोत ने विस्तार से रैली के बारे में बताया। मोहर सिंह यादव और आशा शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए स्थानीय संघ गंगाशहर के उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

Exit mobile version