Site icon OmExpress

अरिहन्त भवन का हुआ भूमि पूजन


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। रविवार को नोखा रोड स्थित श्री अरिहंतमार्गी जैन संघ बीकानेर द्वारा अरिहन्त भवन का भूमि पूजन किया गया। संघ के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि मुख्य अतिथि विमलचन्द सेठिया, विशिष्ट अतिथि नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका के सान्निध्य में भूमि पूजन किया गया। डॉ. गोयल ने बताया कि मार्गदर्शक जयचन्दलाल सुखाणी तथा श्रीमती राजरानी गोयल की प्रेरणा से अरिहंत भवन की नींव रखी गई है। धार्मिक व सात्विक गतिविधियों के संचालन हेतु भवन निर्माण किया जा रहा है।

भूमि पूजन अवसर पर मेघराज बोथरा, निर्मल दस्साणी, ओमप्रकाश भादाणी, चुन्नीलाल सोनावत, मेघराज सेठिया, मोहनलाल झाबक, पूनमचन्द सुराना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version