Site icon OmExpress

 बाल साहित्य बांटकर मनाया बाल दिवस

ओम एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर की कवयित्री-कथाकार व महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर वूमन स्टडीज़ की डॉयरेक्टर डॉ मेघना शर्मा ने अपने सुपुत्र सौम्य के साथ बाल दिवस पर अपना बालगीत संग्रह ” मुट्ठी में आकाश ” दयानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों को बांटकर मनाया। मुट्ठी में आकाश डॉ. मेघना का हालिया प्रकाशित बालगीत संग्रह है जिसे विकास प्रकाशन ने छापा है।

इस अवसर पर दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल आशिमा गांधी ने टीवी मोबाइल गेम्स से इतर अच्छा बाल साहित्य पढऩे के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। डॉ. मेघना शर्मा के इस संग्रह में पचास से अधिक बालगीत हैं जो बच्चों को सीख भी देते हैं साथ ही साथ रोचक जानकारी के साथ साथ उनका मनोरंजन भी करते हैं।

Exit mobile version