Site icon OmExpress

डॉ. मीरा श्रीवास्तव लास वेगास में सम्मानित


ओम एक्सप्रेस न्यूज लास वेगास। संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास शहर में 6 से 8 नवंबर के दौरान आयोजित ‘ग्लोबल सम्मिट ऑन फूड प्रोसेसिंग, सेफ्टी एण्ड टेक्नोलॉजी में डॉ. मीरा श्रीवास्तव को जीव विज्ञान के क्षेत्र में उनके विविध शोध कार्यों एवं उनकी विभिन्न अकादमिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

राजकीय डूँगर महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ. श्रीवास्तव ने इस वैश्विक साइंस कॉंफ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में अपना व्याख्यान दिया तथा विभिन्न तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता की।

Exit mobile version