Site icon OmExpress

कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान : रांका


ओम एक्सप्रेस न्यूज.बीकानेर। पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी ही कार्यकर्ता होता है और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी है। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने रविवार को गंगाशहर स्थित महावीर सेवा केन्द्र में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिवस के अवसर पर कही। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पहचान होते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पार्टी के प्रति समर्पण बताते हुए रांका ने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा का ही परिणाम है कि वे आज पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर केक काटा गया तथा भारत माता व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीरें उपस्थितजनों को वितरित की गई।

गहलोत ने बताया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, जिला देहात मंत्री पवन महनोत, रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के शेखर आचार्य, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, प्रणव भोजक, दीपक व्यास, अंकुर नागपाल, विशाल गोलछा, सुरेन्द्र कोचर, करणीदान चारण, दुष्यन्त सिंह तंवर, सादुल सिंह, गोविन्द सिंह कच्छावा, शिवराज पंचारिया, तोलाराम जोशी, रॉकी गहलोत, नारायण सुथार, युसुफ नागौरी, मनोज पडि़हार, शिवराज पंचारिया, प्रेम गहलोत, पंकज अग्रवाल, सुनील सोलंकी, विकास सोलंकी, महादेव सैन, सत्यनारायण गहलोत तथा नरेन्द्र भादाणी सहित पार्टी के कार्यकर्ता, सदस्य व पदाधिकारी शामिल रहे।

Exit mobile version