Site icon OmExpress

बड़े गौर से सुन रहा था जमाना- तुम ही सो गए दासता कहते कहते

भवानी शंकर शर्मा की जनश्रद्धांजलि में भावुक हो गए वक्ता, विधायक महापौर यूआईटी चेयरमैन बीजेपी कांग्रेस लोकजनशक्ति साहित्यकार पत्रकारों और विभिन समाजो ने किए शब्दसुमन अर्पित

ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। सरलमना स्वच्छ राजनीति के धनी युगपुरुष सर्वधर्म समभाव के परिचायक जान हितेषी परपीड़ा के समाधान के अग्रणी पुरुष आध्यात्मिक चिंतन के पुरोधा राजनीति के चाणक्य सहज सरल और दूरद्रष्टा ना जाने कितने उद्बोधनों से आज बीकानेर के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा को शब्द सुमन अर्पित किए गए अवसर था धरणीधर रंग मंच परिसर पर बीकानेर की जन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का जो भवानी भी के लिए आयोजित की गयी
बीकानेर पूर्व की विधायक शुश्री सिद्धि कुमारी जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि जब वे पहली बार विधायक बनी तब भवानी शंकर जी महापौर थे और में बीजेपी से विधायक लेकिन जब भी उनसे किसी काम के लिए वार्ता हुई तब ऐसा लगा ही नही की में किसी अन्य दल के राजनेता से बात कर रही हु और उनका स्नेह मुझे और मेरे परिवार को हमेशा मिलता रहा है मेरे घर जब उनके निधन की सुचाना आई तब किसी को भी इस बात का यकीन नही हुआ कि अपनत्व का धनी अब हमारे बीच से अचानक चला गया रुंधे गले से सिद्धि कुमारी जी ने कहा कि उनके स्थान की पूर्ति संभव नही यह कांग्रेस की नही सम्पूर्ण बीकानेर की अपूरणीय क्षति है


बीकानेर नगर निगम महापौर नारायण चोपड़ा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सहृदय सरल विचार और सबके साथ चलने वाले भवानी भाई सबके रंग में रंगने वाले थे यही कारण था कि बीकानेर का जो भी व्यक्ति उनसे मिला उनका कायल हो गया
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व काबीना मंत्री डॉ बुलाकिदास कल्ला ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सादा जीवन उच्च विचार के प्रणेता और सभी वर्गों में लोकप्रिय थे भवानी भाई एक मात्र राजनेता जिनकी स्वीकार्यता शहर और गावो कि राजनीति में स्वीकार्य हुई बीकानेर के विकास में भवानी भी का अभूतपूर्व योगदान है चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो साइकलिंग हो या कुश्ती को प्रत्साहन सभी मे भवानी शंकर जी ने कार्य किया उनका कार्यकाल चाहे सता से चाहे विपक्ष से हर वक़्त उनकी करत्वनिस्था बीकानेर के प्रति रही यही कारण था कि वे एक सुलझे हुए राजनेता थे उनका निधन बीकानेर ही नही सम्पूर्ण राजस्थान के लिए अपूरणीय क्षति है
यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने शब्दाजंलि देते हुए कहा कि अभी जब वे यूआईटी की कुर्सी पर बैठे तब भी भवानी भाई का मार्गदर्शन मिलता रहा है ही में एक समस्या की समाधान की बात थी तो भवानी भाई ने तुरंत रास्ता दिखला दिया उनके लिए शहर पहले था उसके विकास के लिए पार्टी नही इसलिए सभी दलो में वे लोकप्रिय रहे
भवानी भाई जी को शब्दांजलु देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि भवानी भाइ का जीवन प्रेरणा दायीं है वर्तमान राजनीतिग्यो को भवानी भाई के जीवन से सिख लेनी चाहिए
आज शहर ने अपना एक ऐसा सपूत खोया है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है
शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भवानी शंकर जी ने सदा संगठन को सर्वोपरि माना और उसके एक कर्मठ करत्वनिष्ठ सिपाही रहे अंत समय तक भी वे संगठनात्मक गतिविधियों में लगतार उपस्थित रहकर पार्टी के सेवा करते रहे उनके जीवन से हैम सबको सीखना चाहिए गांधीवादी पत्रकार और सबके लाडले भवानी भाई की यादों को चिरस्थायी बनाने का कार्य किया जाएगा
वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य आशावादी ने कहा कि भवानी भाई किसी दल या समूह के एक कर्तव्यनिष्ठ तो थे ही सबसे बड़ी बात तो यह है कि राजनीति साहित्य और सेवा के एक ब्रांड की तरह थे भवानी भाई राजनीति बदली राजनैतिज्ञ बदले हवाये बदली लोगो के मुखोटे बदले लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी जो इंसान अपने विचार और सिदाँतो के साथ बना रहा बिल्कुल भी नही बदल वो नाम है भवानी शंकर शर्मा ऐसे व्यक्ति को चंद शब्दो मे पिरोना सूरज को दिया दिखाना है उनके लिए तो यही कह सकते है कि सादगी की राजनीति करने वालो ने आज अपना नेता खो दिया जो कि अपूरणीय है
शब्दाजंलि को वरिष्ठ नेता गोपाल गहलोत पूर्व सभा पति चतर्भुज व्यास देहात अध्यक्ष महेंदर गहलोत व्यापार संघ के कन्हैयालाल बोथरा उपमहापौर अशोक आचार्य वरिष्ठ नेता रिखबदास बोड़ा पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य मोहन सुराणा श्रीलाल व्यास डॉ प्रीति गुप्ता डॉ वाचस्पति जोशी युधिस्ठिर सिंह भाटी राजेन्द्र जोशी रामसहाय हर्ष एडवोकेट जगदीश शर्मा आनद जोशी बजरं सिंह रॉयल विप्र अध्यक्ष भवर पुरोहित वूलन इंड्रस्टी से कमल कल्ला लोकजनशक्ति पार्टी के मंजूर किशन आज़ाद हीरालाल हर्ष नीरज दैया शिवलाल तेजी मुकेश राजस्थानी राजाराम स्वर्णकार राहुल जादुसांगत चित्रेश गहलोत मिलान गहलोट हनुमान चौधरी संजय शर्मा विश्वनाथ गौड़ कमल धोबी सहित उपस्थित समुदायों के लोगो ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बीकानेर से एक सच्चा कर्मयोगी चला गया जिसकी भरपाई करना बीकानेर की बस की बात नही
65 से अधिक संस्थाओं और पुष्करणा समाज वाल्मीकि समाज माली समाज शाकद्वीपीय समाज दलित समाज जैन समुदाय छ न्याति समाज वैश्य समाज कर्मचारी जगत साहियतकार समाज पंजाबी समाज पार्षद गण और आमजन ने आज भवानी भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की
जन श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन हरीश बी शर्मा ने किया
जर्यक्रम के अंत मे 2 मिनट का मौन रखकर आतिमिक शांति की प्रार्थना की गई

Exit mobile version