Site icon OmExpress

जनसेविका मरोठी ने शुरू किया सर्व स्पर्शी सदस्यता अभियान


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। सोमलसर गांव की ढाणी में सर्व स्पर्शी सदस्यता अभियान का भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज मरोठी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। जनसेविका मरोठी ने गांव की समस्याओं को सुना और उन पर उचित कार्य कराने का आश्वासन दिया। इस अभियान में 60 सदस्य बनाए और कार्यकताओं ने 300 सदस्य बनाने की बात कही।

भैराराम की ढाणी में 98 वर्षीय महिला का मरोठी ने अभिनन्दन कर सदस्य बनाया। देहात अध्यक्ष सुशीला, मैना, राधा ने जनसेविका मरोठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, देहात अध्यक्ष सुशीला देवी, मंत्री अणमादेवी, जागरूक नागरिक मंच की जमना देवी, रेवन्त राम, माधूराम, अर्जुनराम, भाजपा कार्यकत्र्ता भैराराम, कुम्भा राम सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version