Site icon OmExpress

नहीं रहे शंखवादक कन्हैयालाल सेवग


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर।
ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। शंखवादक कन्हैयालाल सेवग का देहांत हो जाने से बीकानेर में शोक की लहर है। पुत्र शिवकुमार शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सांस में तकलीफ होने से उन्हें पीबीएम में भर्ती करवाया गया जहां देर रात्रि उनकी मृत्यु हो गई।
गिनीज बुक में दर्ज था नाम
लगभग 101 तरीकों से शंखनाद करके शंखवादक कन्हैयालाल ने अपने विश्वप्रसिद्धि प्राप्त कर ली थी। धार्मिक, सामाजिक व प्रशासनिक कार्यक्रमों की शुरुआत कन्हैयालाल सेवग के शंखनाद से होती थी। कुछ समय पहले कन्हैयालाल सेवग ने 15 अगस्त को सुबह 11 बजे से रात्रि 1 बजे तक शंखनाद कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में उपलब्धि दर्ज करा दी।
इन्होंने बताया अपूरणीय क्षति
संगीतज्ञ डॉ मुरारी शर्मा, पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, जनार्दन कल्ला, यशपाल गहलोत, पार्षद राजेन्द्र शर्मा, पार्षद दाऊदयाल सेवग, नितिन वत्सस, मयूर शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा कामिनी भोजक, जैन लूणकरण छाजेड़, पत्रकार प्रकाश पुगलिया, गिरिराज खैरीवाल, डॉ. अभय सिंह टाक आदि ने शंखवादक कन्हैयालाल सेवग के निधन को अपूरणीर्य क्षति बताया।

Exit mobile version