Site icon OmExpress

क्रिकेट महोत्सव में हुआ 16 टीमों का चयन

ओमएक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। वंडर सीमेंट साथ: 7 क्रिकेट महोत्सव में खेलने वाली टीमों के लिए शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में 298 स्थानों पर लक्की ड्रा का आयोजन किया गया। चौदह हजार से अधिक संख्या में प्राप्त आवेदन में से हर स्थान पर 16 टीमों का चयन किया गया। बीकानेर में लक्की ड्रा के मुख्य अतिथि एसबीबीजे के ब्रांच मैनेजर किशोर कुमार भल्ला थे। राजस्थान की प्रत्येक तहसील में चयनित होने वाली 16 टीमों में दो टीमों का स्थान आरक्षित है जिसमें एक टीम तहसील पर गत वर्ष की विजेता टीम तथा दूसरी टीम तहसील स्तर पर चयनित राज मिस्त्री (कारीगर)/ठेकेदार (कॉन्ट्रेक्टर) की होगी।

मध्य प्रदेश और गुजरात में एक तहसील स्तर पर चयनित राज मिस्त्री (कारीगर)/ठेकेदार (कॉन्ट्रेक्टर) की टीम का स्थान आरक्षित है। तहसील स्तर पर चयनित टीमों के मैच 2 और 3 दिसम्बर को होंगे। हर तहसील से विजेता टीमें अपने जिला मुख्यालयों में खेलेंगी और जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन होगा। 51 जिला टीमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के 8 जोन में टकराएंगी। क्रिकेट महोत्सव का समापन आठ अंतिम टीमों के बीच 24 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में होगा।

उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट साथ: 7 क्रिकेट महोत्सव 2017 क्रिकेट से जुडा विश्व का सबसे बड़ा उपभोक्ता समावेशी अभियान है, जहाँ भारत के तीन बड़े राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से 48,000 लोग लेंगे। यह 7 खिलाडी 7 ओवर वाला रोमांचक खेल जो हमारे राज्यों के इलाकों के लोगों को मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा दिखाने का और अपने क्रिकेट के सपनों को हकीकत में बदलने का मौका देगा। एक ट्विस्ट इसमें यह है कि यदि टीम में एक भी महिला सदस्य है तो टीम को प्रति मैच 7 रन बोनस के रूप में मिलेंगे। इसका उद्देश्य क्रिकेट खेलने की इच्छा रखने वाली महिलाओं को मैदान में आकर पुरुषों के साथ सम्मान के साथ खेलने का मौका देना है।

Exit mobile version