Site icon OmExpress

जादू तो मेरा चलेगा…. : गहलोत

ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात चुनाव में मोदी का जादू नहीं चला। अगर ऐसा होता तो 150 सीटें आती। लेकिन ऐसा दिव्यस्वप्न ही रहा। राजस्थान के आने वाले विधानसभा चुनाव में मेरा जादू चलेगा। हम सभी एकजुट होकर पुन: सत्ता में काबिज होंगे। ये बात गहलोत ने सर्किट हाउस ने पत्रकारों के समक्ष कही। हाईकमान तय करता है सीएम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने पर कौन सीएम बनेगा, इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर किया जाएगा। कुछ लोग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सीएम के सपने दिखा देते हैं। मैंने किसी भी पद के लिए लॉबिंग नहीं कराई। हाईकमान पर विश्वास है। कोई भी प्रदेशाध्यक्ष हो या प्रतिपक्ष नेता उनको सीएम बनाने के लिये नारेबाजी करना कोई नई बात नहीं है,कार्यकर्ता अतिउत्साह में ऐसा करते है। गहलोत ने कहा कि कुछ लोग नासमझ होते हैं। वे माहौल बनाते रहते हैं।

पहले सरकार तो आए, फिर मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर बात होती रहेगी। हम कर्ज माफी, बिजली व कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे पर काम करे, जिससे कांग्रेस को लोग विकल्प के तौर पर देखेंगे।
उद्घाटन दुबारा करवाना गलत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रिफाइनरी का पिछली कांग्रेस सरकार के समय उद्घाटन हो चुका है। दो कंपनियों के साथ करार भी हो गया। लेकिन अब भाजपा सरकार रिफाइनरी का दुबारा शिलान्यास कराने पर तुली है। पिछले चार सालों में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के रिश्ते किसी से छिपे नहीं है। महज अपने को प्रधानमंत्री की गुडफेथ लिस्ट में शामिल करने के लिये रिफायनरी के माध्यम से एक पत्थर को लगाने के लिए प्रधानमंत्री को बुलाना गलत है।


सरकार से दुखी है आम आदमी विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि राज्य सरकार एक ओर चार साल के सफलतम कार्यकाल का जश्र मना रही है। वहीं दूसरी और आम आदमी कुशासन से त्रस्त है। चिकित्सा, शिक्षा, बिजली पानी से जुड़ी समस्याएं आज भी मुंह बाए खडी है। कानून व्यवस्था प्रदेश में पूरी तरह चौपट हो गई। गृहमंत्री और चिकित्सा मंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में चर्चा हो रही है कि राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। ऐसे में विदेशी राज्य में आने से कतरा रहे हैं। किसान विरोधी होने के कारण हर तरफ से अनुदान को घटाया जा रहा है। पुरानी योजनाओं को नए कलेवर में पेश किया जा रहा है। आम लोगों से जुड़ी कई योजनाओं को बंद कर दिया गया है। डूडी ने कहा कि सरकार ने 36 हजार शिक्षामित्रों को घर बैठने पर मजबूर कर दिया है। स्कूलों, चिकित्सालयों को पीपीपी मोड पर देकर जनता का भरोसा तोड़ रही है।
चुनाव में जीत का भरोसा प्रदेश मे हाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। खान घोटाला, एनआरएचएम घोटला, पीएचईडी घोटले सरीखे गंभीर मुद्दों पर सरकार की खामोशी से आमजन में कांग्रेस के लिए प्रगाढ़ता हुई है। इसका नतीजा है कि प्रदेश में तीन स्थानों पर होने वाले बाइलेक्शन में कांग्रेस की शानदार जीत होगी। इस अवसर पर डॉ चन्द्रभान,विधायक भंवरसिंह भाटी,जिला प्रमुख सुशीला सींवर,मंगलाराम गोदारा,जनार्दन कल्ला,गोविन्दराम मेघवाल,शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत,देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत,सुनीता गौड़,वल्लभ कोचर,आनंद बोहरा,जावेद पडि़हार,सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Exit mobile version