Site icon OmExpress

आडम्बरों से नहीं, सादगी से हो विवाह संस्कार : डाकलिया


 ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक महाप्रबंधक राजेंद्र सेठिया के पुत्र अनुपम का विवाह टीएम हॉल में जैन संस्कार विधि से विवाह सम्पन्न हुआ।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के दो पूर्व अध्यक्षों मर्यादा कोठारी, अविनाश नाहर तथा उपासक श्रेणी के राष्ट्रीय सहसंयोजक सूर्यप्रकाश सामसुखा की उपस्थिति में संस्कारक कन्हैयालाल बोथरा, धर्मेन्द्र डाकलिया, संजय चौरडिय़ा ने विधि विधान पूर्वक और मंत्रों के समवेत स्वरों के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न करवाया गया। समाज के धर्मेन्द्र डाकलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह-समारोहों में हो रहे अतिरिक्त आडम्बरों को दरमिनार कर सादगी से विवाह करना समाज के लिए अच्छी बात है। गंगाशहर के ही निवासी माणकचन्द गोलछा की पुत्री कनकप्रभा के विवाह हुआ तथा सादगीपूर्ण हुए इस विवाह में संस्था पदाधिकारी व अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version