Site icon OmExpress

मोदी स्टार क्लब ने अनूठे अंदाज में मनाया केंद्रीय मंत्री अर्जुन के सुपुत्र का जन्मदिन


बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल के सुपुत्र व खादी ग्रामोद्योग उद्योग भवन, जयपुर के संभाग अधिकारी रविशेखर मेघवाल ने अपना जन्मदिन मंगलवार को मूकबधिर बच्चों के साथ सेवाश्रम में मनाया। मोदी स्टार क्लब द्वारा आज पवनपुरी स्थित सेवाश्रम में क्लब अध्यक्ष श्याम मोदी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बीकानेर के युवा और ऊर्जावान नेता के रुप में उभर रहे समाजसेवी रविशेखर का जन्मदिन अनूठे अंदाज से मनाया गया।

जिसमें मूक बधिर बच्चों को फल-फू्रट वितरित किए गए साथ ही भोजन का प्रोग्राम भी रखा गया। इस मौके पर रविशेखर मेघवाल ने अपने जन्मदिन पर सहयोग राशि के रुप में सेवाश्रम के संचालक को 5100 रुपए नकद राशि भेंट की एवं सेवाश्रम में आने वाले समय में हरसंभव सहयोग दिलाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि समाजसेवी अनवर अली रंगरेज, खत्री मोदी अरोड़ा समाज के युवा अध्यक्ष शशिकांत मोदी, समाजसेवी एवं कोरियोग्राफर विक्रम सिंह चौहान, सविता, रीतू, आकाश, रमेश प्रजापत आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

Exit mobile version