24 jan2018 saroj m
ओम एक्सप्रेस न्यूज नोखा। विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय बालिका दिवस उत्सव के रूप में मनाया। इससे पूर्व सूर्य सप्तमी के अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामुहिक सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में ‘बेटी बचाओं बेटी पढाओं’ की जिला समन्वयक और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मरोठी भी शामिल हुई।

TNweb

प्रधानाचार्य अरूणा दीवान ने बताया कि बालिका दिवस के अवसर पर सरोज मरोठी ने सभी बालिकोओं को आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढऩे की प्रेरणा दी तथा कन्या भ्रूण हत्या की विभीस्तता को एक गीत के माध्यम से वर्णित किया। साथ ही 94 बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया।

lotus add3

कार्यक्रम में रामावतार याादव, दिनेश सिह बीठू, सीमा पालीवाल, अर्जुन सिंह राठौड़, पुनमाराम बिश्नोई, बाबूलाल, बजरंग लाल, गणेशाराम, अरूण सोलंकी, गोपालराम, सरला लबारा,सुनीता,संतोष गिरी, उम्मेदाराम सहित सभी स्टाप व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बालिका खुशबु सुथार व ममता कवंर ने किया।