Site icon OmExpress

बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आए : मरोठी

75 महिलाओं को बनाया भाजपा सदस्य


ओम एक्सप्रेस न्यूज नोखा। पढ़ी-लिखी बेटी एक नहीं दो परिवारों का नाम रोशन करती है। बेटियों की शिक्षा में कभी कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। यह बात बुधवार को सोमलसर गांव में भाजपा महिला मोर्चा देहात अध्यक्ष सरोज मरोठी ने भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान कहीड्ड।

जनसेविका मरोठी ने बताया कि सोमलसर गांव में भाजपा कार्यकर्ता मांगीलाल के यहां क्षेत्र की महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें भाजपा सरकार की रीतियों व नीतियों के बारे में बताया गया। क्षेत्रीय महिलाओं ने मरोठी को वहां होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। मरोठी ने समस्याएं जानकर शीघ्र ही निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। देहात अध्यक्ष मरोठी ने बताया कि 75 महिलाओं को भाजपा की सदस्य बनाया गया व कार्यकर्ता राधा शर्मा को देहात मंत्री मनोनीत करते हुए सम्मान भी किया गया।

Exit mobile version