Site icon OmExpress

पटाखा बैन: इंडस्ट्री को होगा हजारों करोड़ का नुकसान, शिवकाशी होगा सबसे अधिक प्रभावित


ओम एक्सप्रेस न्यूज.नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर लगाया गया बैन भले ही राजधानी की हवा ज्यादा गंदी होने से बचा ले, लेकिन बैन पटाखा उद्योग से जुड़े लाखों कामगारों का सांस लेना मुश्किल होना तय है।

देश में पटाखों के मैन्युफैक्चरिंग हब तमिलनाडु का शिवकाशी दिल्ली में लगे इस बैन से सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। शिवकाशी का पटाखा उद्योग 7 हजार करोड़ रुपये का है और देश के कुल पटाखा उद्योग में इसकी हिस्सेदारी 85 प्रतिशत है। पटाखा बैन से पटाखा उद्योग को करीब 1,000 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है।

Exit mobile version