Site icon OmExpress

प्रियंका रंगा को मिली सीए की डिग्री


बीकानेर,  द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से जयपुर के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर मैनेजमेंट ऑडिटॉरियम में आयोजित हुए कनवोकेशन 2017-18 सैंकेंड राउंड सेरोमनी में बीकानेर की छात्रा प्रियंका रंगा को सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर सीए बनने पर सम्मानित किया गया और चार्टेड एकाउंटेंट की डिग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर उनेक साथ उनके माता पिता सहित परिजन भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि प्रियंका रंगा ने पिछले साल ही सीए की परीक्षा उत्तीर्ण की है और इस साल से अपना कार्य शुरू किया है। प्रियंका रंगा की इस उपलब्धि पर बीकानेर के गणमान्य लोगों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी है।

Exit mobile version