Site icon OmExpress

न्यास अध्यक्ष रांका ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

ओम एक्सप्रेस न्यूज. बीकानेर। गुरुवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व न्यास सचिव आर.के. जायसवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जायसवाल ने बताया कि करीब 90 लाख की लागत से करमीसर में सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है जो कि लगभग एक सप्ताह में पूर्ण हो जाएगा। संसोलाव तालाब के पास पिजन हाउस का भी निर्माण पूरा हो गया है जिसका न्यास अध्यक्ष रांका ने निरीक्षण कर संचालित करने के निर्देश दिए। नत्थूसर बास में तीन रोड का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें सीसी रोड निर्माण तथा डामरीकरण भी किया जाएगा।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि लगभग सवा करोड़ की लागत से यहां नाली व सड़क निर्माण के कार्य करवाए जा रहे हैं जो कि लगभग एक माह में पूर्ण हो जाएंगे। रांका ने बताया कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता को उनकी मूलभूत सुविधाएं मिल जाए यही प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान भाजपा के दिनेश सांखला, कमल सांखला, पार्षद अभय सिंह राजपुरोहित, प्रणव भोजक, मनोज पडि़हार, जेईएन रामजस पूनिया सहित न्यास के अन्य अधिकारी शामिल थे।

Exit mobile version