Site icon OmExpress

न्यास अध्यक्ष रांका ने पीबीएम क्षेत्र का किया निरीक्षण

ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। पीबीएम नेत्र चिकित्सालय के सामने खुले पड़े नाले को कवर व रिपेयर करवाने तथा हार्ट हॉस्पिटल की दो बिल्डिंग को जोडऩे के सम्बन्ध में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.पी.अग्रवाल ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को एक ज्ञापन दिया।

इस सन्दर्भ में न्यास अध्यक्ष रांका व सचिव आर.के. जायसवाल मौके पर पहुंचे व नाले की समस्या देख कर शीघ्र ही इसे सही करवाने की बात कही। डॉ. आर.पी. अग्रवाल ने बताया कि हल्दीराम मूलचन्द हार्ट हॉस्पिटल में दो बिल्डिंग है ए व बी जिन्हें आपस में जोडऩे से काफी सुविधा रहेगी। सचिव जायसवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध कार्ययोजना बना कर इसे शीघ्र ही क्रियान्वित किया जाएगा। मौकास्थल पर फाइनेन्सियल एडवायजर संजय धवन, डॉ. डी.के. अग्रवाल, मनोनीत पार्षद रमेश भाटी, पार्षद नरेश जोशी, करणीदान चारण व प्रणव भोजक आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version