Site icon OmExpress

अकेले सैनिक ने तानाशाह से की बगावत

नॉर्थ कोरिया में तानाशाह और उसके लोगों के जुल्मो-सितम से परेशान होकर फिर एक शख्स ने भागने की कोशिश की। इस बार भागने वाला कोई आम इंसान नहीं, बल्कि सेना का ही एक जवान है। खास बात ये है कि उसने इसके लिए भी कोई आसान रास्ता नहीं बल्कि पन्मुनजोन गांव चुना, जोकि सिक्युरिटी फोर्सेज से भरा रहता है। मामला 13 नवंबर का है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है।

पहले जीप और फिर पैदल साउथ कोरिया की ओर भागने वाले इस जवान पर ताबड़तोड़ 40 बार गोलियां चलाई गईं, लेकिन उसे पांच गोली ही लगी और वो भाग निकलने में कामयाब हुआ। फिलहाल साउथ कोरिया में सुवोने के एक हॉस्पिटल में उसका ट्रीटमेंट चल रहा है। तानाशाह को लेकर उसके मन में अब भी इतनी दहशत है कि उसे टीवी दिखाकर ये भरोसा दिलाया जा रहा है कि वो साउथ कोरिया में है।

Exit mobile version