Site icon OmExpress

किसानों का ऋ ण माफ करना ही होगा सरकार को


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को बीकानेर में कहा कि बीकानेर संभाग में सिंचाई का एक प्रमुख मुद्दा प्रभावित करता है, जिस पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। किसानों को जो दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उस पर सरकार को गंभीर होकर ध्यान देना चाहिए। पायलट दिल्ली से बीकानेर आने के बाद सिविल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों को पिछले चार वर्षों से पर्याप्त पानी नहीं रहा है, उनका ऋण माफ नहीं किया जा रहा है, सरकार किसानों का ऋ ण माफ कराकर ही छोड़ेगी, इसके लिए चुनाव तक इंतजार नहीं करेंगे।

जरुरत पड़ी तो किसानों के साथ कांगे्रस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। गुजरात चुनाव सम्बन्धी सवाल के जवाब में कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष पायलट बोले कि झूठ फैलाकर कब तक वोट लेगी बीजेपी। सरकार उनको उखाड़ फेंकेगी, कांगे्रस हमेशा शिक्षा, चिकित्सा, किसान, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ती आयी है, और लड़ती रहेगी।

Exit mobile version