Site icon OmExpress

समाज की सुदृढ़ता में युवाओं की मुख्य भूमिका : गहलोत

माली समाज के युवाओं का हुआ सम्मान

ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। समाज में एकता रहे और युवा आगे बढ़कर सामाजिक सरोकारों में मुख्य भूमिका निभाए तभी समाज सुदृढ़ बनेगा। यह बात शनिवार को गोगागेट स्थित माली समाज भवन में युवक कांग्रेस के नीरज गहलोत ने एक अभिनन्दन समारोह में कही। श्रीसुखजी व श्री रूपारामजी भाटी परिवार द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में माली समाज के युवाओं का सम्मान किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए नमो विजयमंच के सहसंयोजक सांगीलाल गहलोत ने कहा कि समाज में अब शिक्षा ही नहीं उच्च शिक्षा पर जोर देने की आवश्यकता है तथा बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर समाज को समृद्ध बनाया जा सकता है।
समाज के कैलाश गहलेात ने बताया कि सांगीलाल गहलोत, नीरज गहलोत, चित्रेश गहलोत, महेन्द्र देवड़ा, नन्दकिशोर गहलोत, राजकुमार खडग़ावत, सत्यनारायण कच्छावा का अभिनन्दन सुजानदेसर बाबा रामदेव मंदिर पुजारी आसूराम कच्छावा, दुर्गाप्रसाद जौहरी, मुकेश पंवार, निहाल सिंह सैनी, विक्की भाटी, पप्पू भाटी, विकास गहलोत, प्रदीप कच्छावा, मोहित सांखला, दीपक गहलोत, शिवराज गहलोत, जयराम गहलोत, नारायण भाटी, श्याम सोलंकी, बबलू तंवर, विकास सोलंकी, खुशाल पंवार, गणेश पंवार, किशन भाटी, जगदीश पंवार नोखा, वासुदेव सोलंकी, जितेन्द्र पंडित, हुकमचन्द कच्छावा, रजत गहलोत, नवदीप गहलोत, धीरज भाटी, आकाश सांखला, राकेश तंवर, जीतू बीकानेरी तथा कुलदीप तंवर द्वारा किया गया। मंच संचालन जितेन्द्र गहलोत किया तथा आभार कैलाश गहलोत ने जताया।

Exit mobile version