Site icon OmExpress

टीआई सुमेरसिंह इंदा ने किया मिनी फायर स्टेशन का शुभारम्भ


ओम एक्सप्रेस न्यूज.बीकानेर। सावधान इंडिया की ओर से सोमवार सायं कोटगेट रेलवे फाटक के पास मिनी फायर स्टेशन का शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ ट्रेफिक इंस्पेक्टर सुमेरसिंह इंदा ने किया। इस अवसर पर भाजपा के सुनील बांठिया, अनिल पाहूजा, दिनेश सिंह भदौरिया, बजरंग सोनी सहित अनेक मौजूद रहे। भदौरिया ने बताया कि इस स्टेशन के माध्यम से आबादी भरे एरिया, छोटी, संकड़ी गलियों में फायर ब्रिगेड पहुंचने में होने वाली दुविधाओं, यदि आग की दुर्घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड पहुंच नहीं पाती।

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच प्रदेश प्रवक्ता शांति देवी चौहान ने बताया कि इन उपकरणों से आग पर काबू पाया जा सकता है तथा काफी हद तक बड़ी दुर्घटना पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान हमारे पास जो उपकरण है उसे ले जाकर आग पर काबू पाया जा सकता है। भदौरिया ने बताया कि हर वर्ष दीपावली से पूर्व 24 घण्टे कार्यकर्ता सेवाएं देते हैं।

Exit mobile version