Site icon OmExpress

मजदूरों के हकों की रक्षा करेगी टाइगर यूनियन : भाटी


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। बुधवार को गांधी पार्क में टाईगर यूनियन के विभिन्न संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई। यूनियन के प्रवक्ता अशोक सुथार ने बताया कि यूनियन के संरक्षक टाईगर युधिष्ठर सिंह भाटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऑटो, बाल वाहिनी, मजदूर, गाड़ा व फुटपाथ से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाटी ने कहा कि मजदूरों के हकों के लिए यूनियन हमेशा संघर्ष करेगी। इस अवसर पर गोपाल चौधरी, दिनेश चौहान, श्रवण रामावत, इनायत खान, जगदीश मेघवाल तथा बाबूलाल नायक उपस्थित थे।

Exit mobile version