Site icon OmExpress

रक्तदान, भजन संध्या के साथ सूरत में मनाई विश्वकर्मा जयंती


सूरत। राजस्थान सुथार समाज सूरत ने 42वां भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम भटार रोड सत्संग भवन मेे मनाया। समाज के मीडिया प्रभारी श्रवण धामू ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत ज्योत आरती की गई। बाद में जागरण, भोजन प्रसादी, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जागरण में भजनों की प्रस्तुति रामेश्वरदास, सत्यनारायण वैष्णव, बीकमकोर, श्रवण राजुदास, रामनिवास, सीताराम, लक्ष्मणदास व स्थानीय कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान हुआ।


ये रहे उपस्थिति- समाज अध्यक्ष मोहनराम, बाबुलाल, सीताराम, छोटूलाल, हेमेश, सुर्जनराम, रामेश्वर, उगमाराम, गोपालराम, डॉ पीआर सुथार, रामनारायण, विजय, लुम्बाराम, माणकराम, प्रेम, राम, हरिराम, मेहराराम, रामदेव, सुरेश, भंवरलाल, देवीलाल व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version