Site icon OmExpress

सावित्री बाई फूले के योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता : रांका


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 187वीं जयंती पर माली समाज द्वारा रैली निकाली गई। इस रैली का गोागागेट सर्किल तथा कोटगेट पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने स्वागत किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने स्वागत के दौरान कहा कि सावित्री बाई फूले का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

रैली स्वागत के दौरान भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला महामंत्री विक्की गहलोत, प्रणव भोजक, सत्यनारायण गहलोत, रजत पडि़हार, अशोक सुथार, मनोज पडि़हार, नरेन्द्र भादाणी, मनोज गिरि सहित अनेकजन शामिल रहे।

Exit mobile version