Site icon OmExpress

न्यास अध्यक्ष रांका ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। सोमवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व न्यास सचिव आरके जायसवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि धरणीधर के पास रांकावत ब्राह्मण समाज मुक्तिधाम में विश्राम हॉल तथा वार्ड नं. 19 के श्रीरामसर रोड पर चल रहे सड़क व नाली निर्माण का निरीक्षण किया। न्यास सचिव जायसवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री के साथ-साथ नाला लेवल की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान न्यास के विनीत सीलू तथा राजेन्द्र सहारण भी साथ रहे।

Exit mobile version