Site icon OmExpress

योगी ओमनाथजी के बीकानेर आगमन पर स्वागत


बीकानेर। पिछले छह महीनों में नर्मदा नदी की परिक्रमा कर शनिवार को बीकानेर लौटे योगी ओमनाथजी का योगी विलासनाथजी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उन्हें जीप में बिठाकर गोगागेट स्थित केदारनाथजी की गुफा आश्रम पर पहुंचाया गया।

मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा के लिए 6 महीनों पहले योगी ओमनाथजी मध्यप्रदेश गए थे जो शनिवार को जोधपुर-कालका ट्रेन से बीकानेर लौटे। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया गया।

Exit mobile version