Site icon OmExpress

जनसेवा का दायरा धर्म-जाति-सम्प्रदाय से ऊपर : रांका


ओम एक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावी रांका ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगरवासियों को दिली मुबारकबाद दी तथा कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने अपनी पूरी जिन्दगी पाकीजग़ी के साथ इंसानियत की भलाई के लिए गुजारी। उनके जीवन से हमें सीख मिलती है कि हक और सच्चाई की राह पर चलते हुए इंसान को हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि इस मुबारक मौके पर हम संकल्प लें कि धर्म, जाति और सम्प्रदाय के दायरे से ऊपर उठकर अपना जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित करेंगे।

न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने जुलूस ए मुहम्मदी में लोगों पर पुष्पवर्षा कर एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, पार्षद मोहम्मद ताहिर, पारस सारस्वत, अशोक सुथार, पंकज गहलोत, करणीदान चारण, चोरू खां, रमेश भाटी आदि कई जने उपस्थित रहे।

Exit mobile version