Site icon OmExpress

मानवता को शर्मसार कर रही माकपा सरकार : अविनाश जोशी


ओमएक्सप्रेस न्यूज. बीकानेर। सोमवार को केरल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग का एक ज्ञापन भाजपा द्वारा सौंपा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि केरल राज्य में राष्ट्रवादी विचारों के पोषक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, कार्यकर्ताओं के घरों को जलाने, एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ निर्ममतापूर्वक मारपीट करने के विरोध में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर बीकानेर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।
भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस तरह की घटनाओं को माकपा सरकार लगातार संरक्षण और पोषण दे रही है जो घोर निंदनीय है। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि विगत एक वर्ष में मार्क्सवादी हत्यारे कार्यकर्ताओं को सरकार का पूर्ण समर्थन और संरक्षण प्राप्त है। मार्क्सवादियों के हमले से पूरा केरल अशांत हो चुका है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, नंदकिशोर सोलंकी, शिवराज बिश्नोई, विक्रम सिंह भाटी, पाबूदान सिंह राठौड़, मोहन सुराणा, दाऊलाल हर्ष, उपमहापौर अशोक आचार्य, सलीम भाटी, मोहन सुराणा, मुमताज अली भाटी, गौरीशंकर अग्रवाल, विक्की गहलोत, सुरेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, शिवरतन अग्रवाल, कुन्दन सोनी, आनंद जोशी, अनिल पाहुजा, रामकुमार व्यास, ओम राजपुरोहित, मुकेश आचार्य, मधुरिमा सिंह, सुमन जैन, अखिलेश प्रताप सिंह अनिल शुक्ला, विजय सिंह, शिवकुमार रंगा, कैलाश बापेउ, गणेश जाजड़ा, अमरदीप मारु, उम्मेद सिंह राजपुरोहित, राजकुमार पारीक, गोविन्द सिंह कच्छावा, गोपाल अग्रवाल, जगदीश सोलंकी, अशोक मीणा, असद रजा भाटी, सलीम जोइया, अनवर अजमेरी, रमजान अब्बासी, सुशील शर्मा, चतुर्भुज सारस्वत, सुषमा बिस्सा, अरविन्दकिशोर आचार्य, वीरेन्द्र करल अर्जुन प्रजापत, फारुख पठान, दुर्गाशंकर आचार्य, मघाराम नाई, सुरेन्द्र कोचर, अंकुर नागपाल, मुकेश ओझा, हरि सिंह राजगुरु, मदन सिंह, विनोद अग्रवाल, गोपाल मारू, जियाउल हक, यूसुफ नागौरी, राजाराम विश्नोई, इमरान खान तथा शमशाद अली इत्यादि नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version