Site icon OmExpress

होली कैलेण्डर का विमोचन किया

बीकानेर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बीकानेर हलचल कम्यूनिकेशन द्वारा होली के अवसर पर शहर में होने वाले होली के कार्यक्रमों के होली कैलेण्डर का विमोचन किया गया।

डागा चौक स्थित नवकर्ण भैरव धाम में पं.जुगलकिशोर ओझा पुजारी बाबा, पूर्व काबिना मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला व हिन्दू जागरण मंच के प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास के मुख्य आतिथ्य में कैलेण्डर के बैनर व पोस्टर का विमोचन हुआ। इस अवसर पर निदेशक श्री नारायण आचार्य ने बताया कि यह कैलेण्डर एक दशक से निकाला जा रहा है कैलेण्डर उद्देश्य शहर की विलुप्त होती जा रही संस्कृति को जीवित रखना है।

इसी क्रम में मीडिया बर्ड के नटवर ओझा, अक्षय आचार्य व दीपक आचार्य ने बताया कि शहर में मंचित होने वाले सभी कार्यक्रमों का लाईव टेलिकास्ट मोबाईल एप व फेसबुक के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम में हनुमानप्रसाद पुरोहित, राजकुमार सोनी, ओमप्रकाश जोशी, महेशसिंह पुरोहित, हेमन्त रंगा, विनोद पुरोहित, गिरधर बिस्सा, गोपाल स्वामी, राहुल पुरोहित सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

Exit mobile version