Site icon OmExpress

वरिष्ठ व्यंग्यकार और कवि फ़ारूक़ आफरीदी को “सृजन साहित्य सम्मान”

श्रीगंगानगर। सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर के तत्वावधान में  वरिष्ठ व्यंग्यकार और कवि फ़ारूक़ आफरीदी “लेखक से मिलिए” “कार्यक्रम में आज साहित्यप्रेमियों से रूबरू हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जनसम्पर्ककर्मी और लेखक फरीद खान ने की । विशिष्ट अतिथि चंद्रेश जैन थे। प्रारम्भ में संस्थान अरुण शहरिया ताईर और महासचिव कृष्ण कुमार आशु ने आफरीदी के साहित्यिक अवदान को रेखांकित करते हुए स्वागत किया इस मौके पर आफरीदी का सृजन साहित्य सम्मान से भी समादृत किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान फ़ारूक़ अफरीदी ने अपनी लघु कथाओं , कविताओं और व्यंग्य रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार गोविंद शर्मा, डॉ मंगत बादल, मनोहर गोयल, डॉ सुरेंद्र सुंदरम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आर एस गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार रेवती रमण शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संदेश त्यागी ने किया।(PB)

Exit mobile version