Site icon OmExpress

मैं भाग्यशाली हूँ, कांग्रेस ने मुझे बिना मांगे दिया

बीकानेर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने रविवार सुबह प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर निशाने साधे। गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे महारानी बनी बैठी हैं। भाजपा तनाव व दबाव की राजनीति कर रही है। हमारी योजनाओं पर अपनी मुहर लगा रही है। हर क्षेत्र में वसुंधरा सरकार विफल साबित हुई है। नोटबंदी को बड़ा खेल बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नोटबंदी से जमा कैश का भाजपा ने भलीभांति उपयोग किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुद्दों से हटकर बात करते हैं, लेकिन जनता सब समझती है।

पं. नेहरु से मुकाबला प्रधानमंत्री मोदी सात जन्मों तक नहीं कर सकते। नेहरु ने जो कार्य किए हैं वो ऐतिहासिक हैं। राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर गहलोत ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होता है। आज तक मैंने कभी किसी भी पद की मांग नहीं की। मैं भाग्यशाली हंू कि कांग्रेस ने मुझे बिना मांगे ही सब कुछ दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान बीकानेर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर, पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला, लूणकरणसर प्रत्याशी वीरेन्द्र बेनीवाल तथा जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत उपस्थित रहे।(PB)

Exit mobile version