Site icon OmExpress

IIFA अवॉर्ड समारोह टला, अब 14 से 16 जुलाई को होगा

_ 20-21 मई को होना था, यूएई के राष्ट्रपति के निधन से डेट आगे बढ़ा

मुंबई : अबू धाबी में होने वाला 22वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड समारोह को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के टाल दिया गया है। इससे पहले मार्च में आईफा अवॉर्ड समारोह होना था लेकिन कोरोना को लेकर तारीखों को आगे बढ़ाया गया था। अवॉर्ड्स समारोह 20 और 21 मई को होना था। अब यह इवेंट 14, 15 और 16 जुलाई को अबू धाबी में ही होगा।

आईफा ने जताया शोक
आईफा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।
ट्वीट कर कहा गया कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर दुख है। हम उनके परिवार और संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के साथ गहरी संवेदना साझा करते हैं। भगवान उन्हें शांति प्रदान करे।
यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश
यूएई के राष्ट्रपति का बीते शुक्रवार को निधन हो गया। 73 साल के शेख खलीफा के निधन पर दुनियाभर में लोगों ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।
बता दें कि बॉलीवुड के लिए आईफा एक बड़ा अवॉर्ड समारोह होता है। जहां तमाम दिग्गज फिल्मी सितारे स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हैं। इस बार सलमान खान, रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन सारा अली खान सहित अन्य कलाकार परफॉर्म करने वाले हैं। अब बदले डेट के कारण इन्हें अपने वक्त को समायोजित करना पड़ेगा।

Exit mobile version