Site icon OmExpress

कला संकाय में गीता जयपाल राजस्थान में टॉपर रही

अजमेर/श्रीकरणपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित 12 वीं कक्षा का कला संकाय में गीता जयपाल राजस्थान में टॉपर रही है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित परिणाम में गीता जयपाल ने 99.40त्न अंक लाकर राजस्थान में टॉपर रही। जयपाल के घरवालों को पुरे राजस्थान से बधाई मिल रही है। टॉपर रही गीता जयपाल श्रीकरनपुर में जोरावरसिंह सरकारी स्कुल की छात्रा रही है।


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कला वर्ग परीक्षा-2019 का परिणाम जारी कर दिया है. बोर्ड अध्यक्ष नथमल डिडेल ने परिणाम जारी किया है. कला वर्ग का कुल परिणाम गत वर्ष के बराबर 88 प्रतिशत रहा है. वहीं इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. अगर लड़कियों की बात करें तो 90.81 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रही है.

वहीं लड़कों का रिजल्ट 85.41 प्रतिशत रहा. 12वीं कला वर्ग में 5,76,835 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. वहीं इससे पहले 15 मई को 12वीं साइंस व कॉमर्स का परिणाम आ चुका है. इस बार 12वीं साइंस व कॉमर्स में आए परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों का परिणाम अच्छा रहा था.

Exit mobile version