Site icon OmExpress

महिलाओं के लिए आर.के.सी.एल के नि: शुल्क कोर्स का उद्घाटन

बीकानेर। महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को नि शुल्क करवाये जा रहे आर.के.सी.एल के आर.एस.सी.आई.टी कोर्स का उद्घाटन आज एस.एस.आई कम्प्यूटर एज्यूकेशन में मुख्य अतिथि श्री तेजा राम जी, पार्षद वार्ड नं. 1, एवं व्याख्याता शिवरतन द्वारा किया गया । इस अवसर पर श्री तेजा राम जी द्वारा महिलाओं को निशुल्क किट वितरित करते हुए महिला शिक्षा से संबधित सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । इस अवसर पर संस्था प्रधान श्री सुनील सोनी ने बताया कि संस्था में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना ई-सखी के बैच भी प्रारंभ किये जा रहे हैं जिसमें 12 वीं पास महिलाओं को निशुल्क कोर्स करवाया जायेगा तथा साथ ही प्रशिक्षित ई-सखियों को 2500 रूपये का मानदेय भी सरकार द्वारा उनके भामाशाह कार्ड से जुडे बैंक खाते में दिया जायेगा।(PB)

Exit mobile version