Site icon OmExpress

औद्योगिक क्रांति के युगपुरुष के रूप में सदैव स्मरणीय रहैंगे-खोखर

बीकानेर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस बीकानेर ने आज जवाहरपार्क डूडी पेट्रोल पंप के पास नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि और स्मरण सभा का आयोजन किया स्मरण सभा की अध्यक्षता करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर ने प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल जी नेहरू आज़ाद भारत मे कृषि और ओद्योगिक क्रांति के जनक के रूप में सदैव याद किये जाते रहैंगे

जब भारत आज़ाद हुआ तब एक छोटी सी सुई भी विदेशो से मंगवानी पड़ती थी और उसे आत्मनिर्भर बनाना बहूत ही कठिन कार्य था और आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल जी के लिए चुनोती भरा कार्य था लेकिन पंडित जी ने बड़ी ही सुझबुझ से कार्य करते हुए ऐसी अनेको योजनाओ को मूर्त रूप दिया जिस से आमजन में अपना काम खुद करने की प्रवर्ति का संचार हो उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह साँखला ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुये कहा पंडित जी सभी वर्गों के साथ मित्रवृत व्यवहार करते थे इसलिये हर उम्र के लोगो के बीच उनकी खास पहचान थी बच्चो के साथ उनके याराना व्यवहार के कारण वे चाचा नेहरू के रूप में याद किये जाते रहैंगे। ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा और आनंद सिंह सोढा ने पंडित नेहरू को हरित क्रांति का जनक बताते हुए अपने स्मरण सुनाए और खासतौर से यह भी बताया कि नेहरू जी हर जरूरत मंद व्यक्ति जो उनसे मिलता उनकी जरूरत को पूरा करके ही दम लेते। शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेहरू जी का प्रधानमंत्री काल पूरे विश्व के लिए एक मिशाल है क्योंकि अग्रेजो की दासता से मुक्त भारत को विश्व पटल पर लाना एक बहुत ही दुष्कर कार्य था

जिसको इनकी नीतियों ने परास्त करते हुए आज़ाद भारत मे एक नई क्रांति का सूत्रपात करते हुए भारत को शक्तिशाली देश के रूप में आगे बढऩे का मार्ग प्रसस्त किया। स्मरण सभा कोवरिष्ठ कांग्रेसी विजय कुमार व्यास महासचिव ललित तेजस्वी,सचिव राजेश आचार्य, पाबूराम नायकसोहन चौधरी,मनोज चौधरी, अब्दुल रहमान लोदरा,हाजी खा, अहमद अली भाटी,पार्षद मोह्माद समीउल्लाह,ओबीसी प्रदेश महासचिव शिवजी स्वामी,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जादुसँगत,यूथ उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग,आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह जावा,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल, मोइनुदीन कोहरी,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर,शर्मिला पंचारिया संतोष परिहार,लक्ष्मी देवी तंवर,आशा देवी स्वामी,मुमताज़ शेख,पिंकी सेन, मंजू देवी गोस्वामी,पार्वती गोसाई,अनारदिन गौरी,मुनीर अहमद,बलराम नायक सुनील गेदर, मूलचंद गहलोत, डॉ मिर्जा हैदर बेग,ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नेहरू जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही इस अवसर पर रोहित पंडित,रिजवान खान,लियाकत अली, अब्दुल गफ्फार,धनसुख आचार्य, सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजन मौजूद थे।(PB)

Exit mobile version