Site icon OmExpress

उद्योग व्यापार मंडल वितरित करेगा 10 हजार स्कूल बैग

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने सराहनीय पहल करते हुए प्रधानमंत्री के नारे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के समर्थन में स्कूली बच्चों और खास तौर पर छात्राओं की मदद के लिए करीब 10000 स्कूल बैग वितरित करने का निर्णय लिया है ।कलेक्टर एन के गुप्ता ने इस अभियान की शुरुआत की बीकाजी ग्रुप के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर के साथ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष, विष्णुपुरी, हेतराम गौड़, सचिव जयदेव शर्मा, सह सचिव विनोद भोजक, राजीव शर्मा और बीकाजी गु्रप के मक्खन अग्रवाल मौजूद रहे उपाध्यक्ष विष्णु पुरी का कहना था कि स्कूली बैग वितरण के पीछे उद्देश्य यही है कि जो कुछ सहायता पढऩे वाले छात्र छात्राओं के लिए संभव हो पाए उद्योग व्यापार मंडल करेगा।

Exit mobile version