पार्कों के मरम्मत कार्य का किया निरीक्षण, मुरलीधर में भूखंडों का किया मुआयना
administrator
ओम एक्सप्रेस न्यूज.बीकानेर। शुक्रवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित अनेक स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी में जिन 292 जनों को प्लॉट दिए जाने हैं उनके लिए भूखंड का मुआयना किया गया। प्रथम चरण में मुरलीधर में ही भूखंड दिए जाएंगे उसके बाद हरोलाई हनुमान मंदिर के पास अथवा मोहता सराय में दिए जाने प्रस्तावित हैं।
न्यास सचिव आर.के. जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को पार्कों में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया गया जिनमें जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र के लगभग पांच पार्कों में मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी जोन उमंग राजवंशी, राजेन्द्र सहारण, कल्पना सूत्रकार तथा समुद्र सिंह सहित न्यास अधिकारी उपस्थित रहे।