Site icon OmExpress

जय जंगलधर बादशाह जयंती समारोह पर होगा भव्य आयोजन

बीकानेर। जय जंगलधर बादशाह जयंती समारोह का आयोजन दस जुलाई शाम को आयोजित किया जाएगा।जिसके तहत आज दोपहर क्षत्रिय सभा बीकानेर के अध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत के नेतृत्व में बीदासर हाउस में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। इस समारोह को हर्षोल्लास से भव्य तरीके से मनाने के लिये बैठक में जगमाल सिंह, कमांडेंट कानसिंह बोघेरा, कर्नल हेमसिंह शेखावत, कर्नल शिशुपाल सिंह, उम्मेद सिंह सुल्ताना, कुलदीप सिंह मेहरौली, युधिष्ठर सिंह भाटी, रणवीर सिंह नोखड़ा, हेमसर मोकलसर, गिरधारी सिंह भाटी, रिटार्यड आरएएस प्रभुदान चारण, हिंगलाज दान रतनू, गोवर्धन दान चारण, जीवन दान आसिया, फकीर चंद व्यास, प्रकाश महर्षि, अयूब कायमखानी, डॉ जियाउल हसन कादरी सहित नगर के विशिष्ट गण्यमान्य नागरिक ने भाग लिया।

इस समारोह में इतिहासकार, लेखक व साहित्यकारों आदि का सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही पुस्तक “रण खेती राजपूत” का विमोचन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से कीर्ति स्तम्भ के मूल स्वरूप के लिए सारगर्भित अपील भी की जायेगी। बैठक का सफल संचालन कुंवर प्रदीप सिंह चौहान ने किया।

Exit mobile version