![jaipur-police-lathicharge-on-youth-congress](http://omexpress.in/wp-content/uploads/2015/03/jaipur-police-lathicharge-on-youth-congress-300x136.jpg)
![jaipur-police-lathicharge-on-youth-congress](http://omexpress.in/wp-content/uploads/2015/03/jaipur-police-lathicharge-on-youth-congress-300x136.jpg)
जयपुर । केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लाए जा रहे भूमि अधिग्रहण बिल के वरोध में विधानसभा का घेराव कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पुलिस की ओर से किए गए लाठीजार्ज में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक अशोक चांदना सहित कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोंटे आई हैं।जानकारी के अनुसार मंगलवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता राजधानी के उद्योग मैदान पर केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद कार्यकर्ता विधानसभा की ओर से बढऩे लगे। इस दौरान पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं बैरिकेट्स तोडऩे का प्रयास किया। इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं ने तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।
लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन पायलट भी धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठ गए और दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की। इससे पहले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि कहा कि किसान को बिजली नहीं, फसल का उचित दाम नहीं, यूरिया नहीं फिर भी किसान ने कर्ज लेकर फसल उगाई। प्रकृति का प्रकोप हो गया और बारिश व ओलावृष्टि से किसानों का नुकसान हो गया। ऊपर से राज्य के कृषि मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे है। यूरिया संकट के समय भी इनके बयान किसान विरोधी आते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान कृषि प्रधान राज्य है इसलिए सरकार को गंभीरता दिखाते हुए अविलंब सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजे का ऐलान करना चाहिए। समझ में नहीं आता संकट के समय सरकार किसानों के आमने-सामने खड़ी दिखाई क्यों देती है।