Site icon OmExpress

JEE Advanced 2021 का परिणाम हुआ घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। जेईई एडवांस 2021 को क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को तीन विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में से प्रत्येक में न्यूनतम 10% स्कोर करना होगा। इसके साथ-साथ तीनों में मिलाकर कुल 35% स्कोर करना होगा। इन दोनों तरीकों से क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेरिट मे स्थान दिया जाएगा। जेईई एजवांस्ड परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर को किया गया था।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2021 को शुरू हुई थी। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 20 सितंबर 2021 तक का समय मिला था। वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2021 थी।

इन स्टेप्स से करें रिजल्ट चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
अब इसे चेक कर, इसका प्रिंट लेकर रख लें
बता दें कि आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। 16 अक्टूबर से आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शुरू होगी और जोसा द्वारा josaa.nic.in पर आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पिछले वर्ष की तरह पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।

Exit mobile version