Site icon OmExpress

जीव सेवा सबसे बड़ी सेवा- महिला मंडल ने किया संकल्प

जयपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए राहुल मेघवंशी संवाददाता को बताया कि जन जागरण महिला मंडल मानसरोवर अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल जी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिंडा महोत्सव अभियान के तहत भीषण गर्मी के दौरान प्यासे पंछियों तक पानी पहुंचाने के लिये यह परिंडा महोत्सव के रूप में एक अभियान छेड़ा मानसरोवर के पार्क में सेक्टर- 30, 31, 40, 41, 42, मंदिर व अन्य पार्को में प्यासे पंछियों के लिए परिंडा बांधकर उसमें नियमित रूप से जल देने का भी संकल्प लिया गया है। संस्था के सभी सदस्यों ने आज सुबह 6 बजे से बड़े उत्सव के साथ भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

नीरू गुप्ता, विनीता शर्मा, गिरजा शर्मा, अनीता शर्मा, कविता मित्तल, नीतू कुम्हेर, अरुणा शर्मा, भावना पटेल, मृदुला शर्मा, प्रमिला, पुष्पा माथुर, कांता सिंह, जुगल किशोर, कुलदीप गुप्ता, संजय कुम्हेर, प्रकाश जेसवानी, राहुल मेघवंशी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version